Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
UP News

पीलीभीत :खनन माफियाओं के हौसले बुलंद बिना परमिशन खनन जोरों पर

पूरनपुर। क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं जिसको लेकर क्षेत्रीय लेखपाल तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित राजस्व कर्मी खनन कर्ताओं को बढ़ावा देकर मलाई चाट रहे हैं। क्षेत्र में इन दिनों खनन माफिया स्थानीय राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते बिना परमिशन और मानक विपरीत हजारों घन म
Share:
पीलीभीत :खनन माफियाओं के हौसले बुलंद बिना परमिशन खनन जोरों पर
Read in your preferred language.

पूरनपुर।
क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं जिसको लेकर क्षेत्रीय लेखपाल तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित राजस्व कर्मी खनन कर्ताओं को बढ़ावा देकर मलाई चाट रहे हैं। क्षेत्र में इन दिनों खनन माफिया स्थानीय राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते बिना परमिशन और मानक विपरीत हजारों घन मीटर कृषि योग्य भूमि को तहस-नहस कर रहे हैं। वहीं इसकी जानकारी जिले के जिम्मेदारान अफसरों को शायद नहीं है। लेकिन क्षेत्र में खनन बिना परमिशन के दिन रात चरम पर है। वहीं स्थानीय तहसील क्षेत्र के गांव लालपुर अमृत में मिट्टी का अवैध खनन बिना परमिशन के स्थानीय कर्मचारियों के संरक्षण में फल फूल रहा है जिसकी मलाई कर्मचारी भी चाट रहे हैं। खनन माफिया क्षेत्रीय ग्रामीणों के खेतों की मिट्टी हजारों घन मीटर खोदकर रातों रात कृषि योग्य भूमि को तालाब में तब्दील कर रहे हैं। वहीं आरोप है कि इसकी जानकारी क्षेत्रीय हल्का लेखपालों को होने के उपरांत आमदनी का अच्छा स्रोत भी है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को शायद ना हो लेकिन क्षेत्र के देश कीमती कृषि योग्य भूमि रातों-रात तालाब में तब्दील हो रही है।