घुंघचाई
बेवजह गाली गलौज का विरोध करने पर महिला को लाठी- डंडे से जमकर पीटा।बचाने आई पुत्रवधू के अलावा परिवार के अन्य लोगों को भी घर में घुसकर जमकर पीटा।तोड़फोड़ कर पत्थर बरसाने का आरोप लगाया गया है।पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी राजवती का पुत्र कपिल कुमार शनिवार को शाम अपने दरवाजे पर खड़ा था।इसी दौरान गांव के ही वच्चूलाल,शम्भू,देव प्रकाश,विजयपाल,ओम प्रकाश,आदेश पीडित को देखकर गाली गलौज करने लगे।इस दौरान पीड़िता ने जब विरोध किया तो सभी लाठी डंडों,धारदार हथियार से लेस होकर जबरन घर में घुस आए।पीडिता को लाठी-डंडों से जमकर पीटा।सिर पर धारदार हथियार मार देने से महिला का सिर फट गया।झगड़े की आवाज सुनकर बचाने दौड़े महिला के पुत्र कपिल,पति राजकुमार,पुत्र सर्वेश,महेंद्र,पुत्रवधू क्रांती देवी पर सभी हमलावर होकर जमकर मारा पीटा।एकाएक घर में घुसकर लाठियां बरसाईं।जिसमें सभी घायल हो गए। घर में तोड़फोड़ कर ईंट पत्थर भी बरसाए।झगड़े को लेकर खलबली मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।इस पर थाना प्रभारी राजेंद्र सिरोही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया।पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस को मामले की तहरीर दी है।थाना प्रभारी राजेंद्र सिरोही ने बताया दिलावरपुर में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों से घायल लोगों को मेडिकल के लिए भेजा है।
India
पीलीभीत:दो पक्षों में चले लाठी-डंडे कई लोग घायल
घुंघचाई बेवजह गाली गलौज का विरोध करने पर महिला को लाठी- डंडे से जमकर पीटा।बचाने आई पुत्रवधू के अलावा परिवार के अन्य लोगों को भी घर में घुसकर जमकर पीटा।तोड़फोड़ कर पत्थर बरसाने का आरोप लगाया गया है।पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी राजवती का पुत्र
Read in your preferred language.