पीलीभीत पूरनपुर।दहेज की मांग पूरी न करने पर लड़का पक्ष ने तय रिश्ता तोड़ दिया।विरोध जताने पर युवती की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया।पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मोहल्ला अहमदनगर निवासी बजहुल कुमार ने बताया उसने अपनी पुत्री का रिश्ता बरेली के मोहल्ला तिलियापुर निवासी सलमान के साथ वर्ष 2021 में तय किया था। जून 2021 में शगुन में नकदी सहित आभूषण दिए।पांच अक्टूबर को लडका पक्ष कै लोग
मंगनी की रस्म पूरी करने घर पहुंचे।जिसमें पीड़ित का हजारों रुपए का खर्च हुआ।उसके बाद शादी 11दिसम्वर होना तय हुआ।रिश्ता तय करने के बाद लड़का पक्ष के लोग अपने घर चले गए।कुछ ही देर बाद लड़का पक्ष ने शादी में और दहेज लाने के लिए कहा।जिसमें एक बुलेट बाइक,5 तोला सोना,फ्रिज,कूलर,नगदी की मांग शुरू कर दी।इंकार करने पर तय रिश्ता तोड़ दिया।इसके बाद जब लड़की पक्ष ने विरोध जताया तो युवती की गला दबाकर मारने का प्रयास किया।लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष के लोगों के साथ भी मारपीट की,और शादी की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दी। एकाएक शादी टूट जाने से परिवार में सभी लोग काफी परेशान हैं।मामले की कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।पुलिस ने बरेली जिले के गांव की तिलियापुर निवासी सलमान, अरमान, हसीन बानो,गुलफाम,सद्दाम,नूरी बी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।इसकी विवेचना के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
India
पीलीभीत : कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज की रिपोर्ट
पीलीभीत पूरनपुर।दहेज की मांग पूरी न करने पर लड़का पक्ष ने तय रिश्ता तोड़ दिया।विरोध जताने पर युवती की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया।पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के मोहल्ला अहमदनगर निवासी बजहुल कुमार ने बताया उसने अपनी पुत्री का रिश्ता बरेली के मोहल्ला तिलियापुर निवासी सलमा
Read in your preferred language.