Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
India

पीलीभीत : नाइट राइडर्स ने बिलाल टाइगर को हराकर पहला लीग मैच जीता

पूरनपुर एमएलए विंटर कप सीजन वन का 6वां मैच ब्लॉक प्रमुख की टीम नाइट राइडर्स और बिलाल टाइगर्स टीम के बीच खेला गया जिसमें नाइट राइडरर्स ने बिलाल टाइगर्स को बड़े अंतर से हराकर अपना पहला लीग मैच जीत लिया। मैच में बिलाल टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी
Share:
पीलीभीत : नाइट राइडर्स ने बिलाल टाइगर को हराकर पहला लीग मैच जीता
Read in your preferred language.

पूरनपुर एमएलए विंटर कप सीजन वन का 6वां मैच ब्लॉक प्रमुख की टीम नाइट राइडर्स और बिलाल टाइगर्स टीम के बीच खेला गया जिसमें नाइट राइडरर्स ने बिलाल टाइगर्स को बड़े अंतर से हराकर अपना पहला लीग मैच जीत लिया।
मैच में बिलाल टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 147 रन बनाकर प्रतिद्वंदी टीम को अच्छा लक्ष्य दिया। चेज करने उतरी बिलाल टाइगर्स निर्धारित 20 ओवर में मात्र 87 रन ही बना सकी और इस प्रकार ब्लॉक प्रमुख की टीम नाईट राइडर्स ने 60 रन के बड़े अंतर से बिलाल टाइगर्स को हराते हुए अपना पहला लीग मैच जीत लिया। आज के मैन ऑफ द मैच नरेंदर रहे।