Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
UP News

पीलीभीत :कलीनगर व्यापारियों ने कहा: तीन दिन में नहीं सुधरी व्यवस्था तो करेंगे आंदोलन

पीलीभीत तहसील कलीनगर कस्बे की बिजली समस्या को लेकर नगर के व्यापारियों और नगर पंचायत अध्यक्ष ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा और जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। आपको बता दें कि 3 वर्ष पूर्व कलीनगर और पूरनपुर की लाइन टूट जाने के कारण कलीनगर सब स्टेशन को माधोटांडा फीडर से जोड़ा गया ह
Share:
पीलीभीत :कलीनगर व्यापारियों ने कहा: तीन दिन में नहीं सुधरी व्यवस्था तो करेंगे आंदोलन
Read in your preferred language.





पीलीभीत तहसील कलीनगर कस्बे की बिजली समस्या को लेकर नगर के व्यापारियों और नगर पंचायत अध्यक्ष ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा और जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। आपको बता दें कि 3 वर्ष पूर्व कलीनगर और पूरनपुर की लाइन टूट जाने के कारण कलीनगर सब स्टेशन को माधोटांडा फीडर से जोड़ा गया है जिससे आये दिन फाल्ट होते रहते हैं जिसकी बजह से लोगों को आये दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं आक्रोशित व्यापारियों ने पूरे कलीनगर क्षेत्र की बिजली बंद कर एसडीओ को बुलाने की मांग रख दी आनन फानन में मौके पर पहुंचे एसडीओ ने व्यापारियों को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत कराया और जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
प्रदर्सन में व्यापार मंडल अध्यक्ष जावेद सिद्दीकी नगर महामंत्री रवि गुप्ता उपाध्यक्ष अशोक देवल नगर पंचायत अध्यक्ष पुत्र आजम खान मयंक गुप्ता नफीस मंसूरी जाहिद हलवाई जाकिर सलमानी विप्लव विश्वास आजाद खान मकसूद खान योगेश गुप्ता गुल्लू गुप्ता ऋषभ गुप्ता अजीम सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे

रिपोर्ट रामनिवास कुशवाहा