Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
India

पीलीभीत:जनपद में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस।

पीलीभीत आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आज जनपद में हर्षोउल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। आज 76वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान का गायन किया गया। इसके साथ ही साथ जनपद के समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी भवनों में भी ध्वजा
Share:
पीलीभीत:जनपद में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस।
Read in your preferred language.

पीलीभीत आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आज जनपद में हर्षोउल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। आज 76वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान का गायन किया गया। इसके साथ ही साथ जनपद के समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी भवनों में भी ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं दी गई। उन्होंने कहा कि कडे़ संघर्ष के उपरान्त हमें आजादी मिली है और इसको संजोय रखना हमसब का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश व समाज के हित में अपने दायित्वों का निर्वाहन करें। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हम सभी भारतवासी एवं प्रदेश वासी हर्षोउल्लास के इस अवसर को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे है। 75 वर्षो में भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए जन कल्याण की विभिन्न योजनायें चलाकर समाज के अन्तिम पायदान तक खडे़ प्रत्येक व्यक्ति की उन्नति का भरकस प्रयास किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को शाल उढ़ाकर व मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा विभिन्न कार्यक्रमों में विजयी प्रतिभागियों को गांधी सभागार में प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रातः 9ः00 बजे जिलाधिकारी द्वारा वाल्टन क्लब में ध्वजारोहण व रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में पहुंचकर वृक्षारोपण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा पर्यावरण के प्रति संदेश दिया गया कि अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने हेतु जागरूक किया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीद पार्क बल्लभ नगर में शहीदों को नमन करते हुये श्रद्वासुमन अर्पित किये गये। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा शहीद दामोदार पार्क में श्रद्वासुमन अर्पित किये गये। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) रामसिंह गौतम द्वारा रामस्वरूप में ध्वजारोहण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वृ़द्ध आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल वितरित किये गये। जनपद की 75 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में जनसुविधा केन्द्र एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से लैस आदर्श ग्राम सचिवालय का शुभारम्भ मा0 जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया।