पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाइन में देर रात सम्पन्न हुई। बैठक में आये विभिन्न धर्मों के धर्मगुरूओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों से बातचीत करते हुये सभी से प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है यदि किसी प्रकार अफवाह या भ्रान्ति फैलाई जाती है तो तत्काल उच्चाधिकारी को अवगत करायें। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का दायित्व हम सभी का हैं, इसके लिए सभी धार्मिक स्थलों से सम्बन्धित धर्मगुरू अपने धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाये। उन्होंने कहा कि आप सभी समाज के सम्भ्रान्त व्यक्ति हैं नई पीढी के युवाओं को सोशल मीडिया पर बिना किसी जानकारी के किसी विषय पर अनावश्यक टिप्पणी करने से बचाऐं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प दिनेश कुमार पी के द्वारा भी धर्मगुरूओं से आपसी सहयोग एवं सद्भावना पूर्ण रहने की अपील की गई और किसी भी प्रकार की समस्या या अफवाह संज्ञान में आये तो तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत करायें। प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आपके सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी रामसिंह गौतम, नगर मजिस्ट्रेट डाॅ0 राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनपद के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू उपस्थित रहे।
India
पीलीभीत: सुरक्षा के दृष्टिगत धार्मिक स्थलों पर लगवायें सीसीटीवी कैमरे।
पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाइन में देर रात सम्पन्न हुई। बैठक में आये विभिन्न धर्मों के धर्मगुरूओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों से बातचीत करते हुये सभी से प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का कानून एवं शान्ति व्यवस्था ब
Read in your preferred language.