Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

पीलीभीत : कजरी निरंजनपुर में बाघ ने गौशाला में घुसकर गोवंश पशु को बनाया निवाला

पूरनपुर। सेहरामऊ क्षेत्र में वन्यजीवों के दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में दो ग्रामीणों को मारने वाले बाघ को रेस्क्यू कर महोफ रेंज में छोड़ा गया था। अब गौशाला में घुसकर बाघ ने गोवंशीय पशु को अपना शिकार बना लिया। जानकारी लगने के बाद काफी लोग पहुंच गए। घटना से ग्रामीण काफी डरे हुए हैं। पूरन
Share:
पीलीभीत : कजरी निरंजनपुर में बाघ ने गौशाला में घुसकर गोवंश पशु को बनाया निवाला
Read in your preferred language.

पूरनपुर। सेहरामऊ क्षेत्र में वन्यजीवों के दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में दो ग्रामीणों को मारने वाले बाघ को रेस्क्यू कर महोफ रेंज में छोड़ा गया था। अब गौशाला में घुसकर बाघ ने गोवंशीय पशु को अपना शिकार बना लिया। जानकारी लगने के बाद काफी लोग पहुंच गए। घटना से ग्रामीण काफी डरे हुए हैं। पूरनपुर तहसील थाना क्षेत्र के गांव कजरी निरंजनपुर में गौशाला है। शनिवार रात बाघ गौशाला के अंदर घुस आया। इसके बाद गोवंशीय पशु पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक पशु का वीडियो रविवार सुबह 11:30 पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौशाला में मौजूद पशुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी गौशाला में घुसकर बाघ एक गोवंश पशु का शिकार कर चुका है। यहां तैनात केयरटेकर सहित अन्य कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। सूचना देने के बावजूद वन विभाग के अफसर और कर्मचारी नही पहुंचे।