Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
UP News

पीलीभीत:ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत

पूरनपुर। सेहरामऊ थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी क्षेत्र गढवा खेड़ा पुल के पास में गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। डीसीएम चालक नियामत अली निवासी पूरनपुर रजागंज देहात ने जानकारी देते हुए बताया डीसीएम में वह सहारनपुर से आम लेकर खुटा
Share:
पीलीभीत:ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत
Read in your preferred language.

पूरनपुर। सेहरामऊ थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी क्षेत्र गढवा खेड़ा पुल के पास में गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। डीसीएम चालक नियामत अली निवासी पूरनपुर रजागंज देहात ने जानकारी देते हुए बताया डीसीएम में वह सहारनपुर से आम लेकर खुटार साइड में जा रहा था। जैसे ही वह गढ़वा पुल के पास पहुंचा तभी एक साइकिल सवार सामने आ गया और उसको बचाने के चक्कर में खुटार साइड से आ रहा तेजरफ्तार ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक घायल हो गया जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया और ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।