Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
India

पीलीभीत: बंटवारे को लेकर महिला सहित चार को पीटा

पीलीभीत पूरनपुर।माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष निवासी मोइन खान ने बताया कि उसकी बहन के घर उनके बहनोई के भाइयों में बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा था।जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी।आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने से आक्रोशित होकर छोटे,इबराम,इकराम आदि ने महिला को जमकर पीटा।बचाने आए मोइन,शर
Share:
पीलीभीत: बंटवारे को लेकर महिला सहित चार को पीटा
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष निवासी मोइन खान ने बताया कि उसकी बहन के घर उनके बहनोई के भाइयों में बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा था।जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी।आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने से आक्रोशित होकर छोटे,इबराम,इकराम आदि ने महिला को जमकर पीटा।बचाने आए मोइन,शरीफ,याशीन को भी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।धारदार हथियार मार देने से मोईन गंभीर रूप से घायल हो गया।उपचार के लिए सभी को पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां मोइन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।