Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
India

पीलीभीत :पूरनपुर विधानसभा चुनाव में नया चेहरा होंगे पूर्व विधायक पुत्र

पीलीभीत: पूरनपुर विधानसभा चुनाव में कई नए चेहरे सामने आ सकते है। चुनावी समीकरण बता रहे हैं कि इस बार पूरनपुर विधानसभा में चुनाव पहले से कही अधिक रोचक और चुनौती पूर्ण होगा। पीलीभीत की राजनीति में दिग्गज नेता रहे पूर्व विधायक सुखलाल की विरासत संभालने के लिए उनके बेटे धु्रव चौधरी मैदान में होंगे। ध्रव
Share:
पीलीभीत :पूरनपुर विधानसभा चुनाव में नया चेहरा होंगे पूर्व विधायक पुत्र
Read in your preferred language.

पीलीभीत: पूरनपुर विधानसभा चुनाव में कई नए चेहरे सामने आ सकते है। चुनावी समीकरण बता रहे हैं कि इस बार पूरनपुर विधानसभा में चुनाव पहले से कही अधिक रोचक और चुनौती पूर्ण होगा।

पीलीभीत की राजनीति में दिग्गज नेता रहे पूर्व विधायक सुखलाल की विरासत संभालने के लिए उनके बेटे धु्रव चौधरी मैदान में होंगे। ध्रव चौधरी का राजनीति से पुराना रिश्ता रहा है, पूर्व विधायक किशन लाल के घराने से ताल्लुक रखने के साथ ही पूर्व विधायक सुखलाल के पुत्र है। राजनीतिक के आंगन में पले-बढ़े ध्रुव चौधरी के दादा पूर्व विधायक किशनलाल बरखेड़ा विधानसभा से सात बार विधायक बने और उनके पिता पूर्व विधायक सुखलाल ने भी पांच वर्षों तक बरखेड़ा विधानसभा संभाली। असमय पिता की मृत्यु के पश्चात दादा व पिता की विरासत संभालने के लिए पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरने का मन बनाया है।

रिपोर्ट :रामनिवास कुशवाहा