पीलीभीत पूरनपुर।गांव में बैठे अधेड़ को वेवजह गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसको जमकर मारा पीटा।पिता को पिटता देख बचाने पहुंचे पुत्र को भी पीट दिया।दोनों पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया।खून से लथपथ पिता-पुत्र कोतवाली पहुंचे।पुलिस ने मेडिकल के बाद मुकदमा पंजीकृत किया है।
घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव लुकटिहाई निवासी पूरनलाल गांव में एक ग्रामीण के यहां गर्मी होने के चलते बैठा हुआ था।इसी दौरान गांव का ही सोनू वृद्ध को गाली गलौज करने लगा।विरोध करने पर उसको जमकर मारा पीटा। उसके बाद दोनों ने अपने साथी राम रतन व एक अन्य को मौके पर बुला लिया।दोनों ने फिर मारपीट कर दी।पिता को पिटता देख बचाने पहुंचे पुत्र महेश को भी पीट दिया।जान से मारने की नियत से दोनों पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया।झगड़े को लेकर गांव में खलबली मच गई।तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। इससे पहले ही सभी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।खून से लथपथ पिता पुत्र कोतवाली पहुंचे।घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया घायलों का मेडिकल कराया गया है।मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
India
पीलीभीत :खून से लथपथ कोतवाली पहुंचे पिता पुत्र,जिला अस्पताल रेफर।
पीलीभीत पूरनपुर।गांव में बैठे अधेड़ को वेवजह गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसको जमकर मारा पीटा।पिता को पिटता देख बचाने पहुंचे पुत्र को भी पीट दिया।दोनों पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया।खून से लथपथ पिता-पुत्र कोतवाली पहुंचे।पुलिस ने मेडिकल के बाद मुकदमा पंजीकृत किया है। घुंघचाई चौकी क्षेत्र
Read in your preferred language.