Monday, 14 September 2026 | 8:36 PM
UP News

पीलीभीत : ससुर ने वहू पर लगाया पुत्र को प्रताड़ित करने का आरोप

पीलीभीत / पूरनपुर।शादी के बाद विवाहिता पति को आए दिन मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगी।विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की धमकी दी।मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की ससुराल पहुंच पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग
Share:
पीलीभीत : ससुर ने वहू पर लगाया पुत्र को प्रताड़ित करने का आरोप
Read in your preferred language.

पीलीभीत / पूरनपुर।शादी के बाद विवाहिता पति को आए दिन मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगी।विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की धमकी दी।मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की ससुराल पहुंच पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र निवासी भूप राम ने बताया कि उसने अपने पुत्र मुनेंद्र की शादी एक साल पहले पुवायां थाना क्षेत्र के गांव मलिका निवासी ममता के साथ हुई थी।विवाहिता दिल्ली में नर्स का काम करती है।शादी के बाद से ही वह अलग रहने लगी।पीड़ित ने बताया कि शादी में उसने जो जेवरात दिए थे।विवाहिता उनको लेकर अपने मायके चली गई।इंकार करने पर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। आरोप है कि विवाहिता युवक को आए दिन मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है।जिसके चलते उसका पुत्र मानसिक संतुलन भी खो बैठा है।विवाहिता झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती रहती है।12 जुलाई को विवाहिता के मायके पक्ष के लोग पीड़ित के घर पहुंचे। घर पहुंचते ही गाली गलौज करने लगे,विरोध करने पर परिवार के लोगों को मारा पीटा।जान से मारने की नियत से पीड़ित व उसके पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।शोर-शराबा करने पर सभी जान से मारने की एलानिया धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।घटना को लेकर खलबली मच गई।घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है।जिस पर जांच शुरू कर दी गई है।मामला सही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।