Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
UP News

पीलीभीत : किसान यूनियन अराजनैतिक का किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का किसानों की ज्वलंत समस्याओ को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन तहसील कलीनगर परिसर में लगातार 37 वे दिन भी जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह की अध्यक्षता में जारी रहा। धरना स्थल पर किसानों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन कि
Share:
पीलीभीत : किसान यूनियन अराजनैतिक का किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन
Read in your preferred language.

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का किसानों की ज्वलंत समस्याओ को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन तहसील कलीनगर परिसर में लगातार 37 वे दिन भी जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह की अध्यक्षता में जारी रहा। धरना स्थल पर किसानों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन किसानों की ज्वलंत समस्याओ पर ध्यान नही दे रहा है।धरने पर किसान लगातार मजबूरी वस भूखे प्यासे दिन रात आन्दोलन कर रहे है।जब तक किसानों की समस्याओ का समाधान प्रशासन नही करता तब तक अनिश्चितकालीन आन्दोलन तहसील कलीनगर परिसर में जारी रहेगा।अगर प्रशासन ने किसानों की समस्याओ पर अतिशीघ्र ध्यान नही दिया तो आन्दोलन को और तेज किया जायेगा।धरने पर उपस्थित किसान-तहसील अध्यक्ष कलीनगर विक्रमजीत सिंह खैरा,ननकू यादव, भीमसेन, जगपाल,ओमप्रकाश, रामस्वरूप, शिवलाल, शिवकुमार, रामनिवास, फरमान, कमरूददीन, हरेराम, सोमदेव, रेहाना वेगम आदि किसान उपस्थित थे।