Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
India

पीलीभीत : अस्थाई अतिक्रमण कर सड़क पर अक्सर लोग दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं

नगर के स्टेशन रोड,सीमेंट रोड,मेन बाजार सहित नगर के कई जगहों पर दुकानदारों ने सड़क पर अस्थाई अतिक्रमण कर सड़क पर अपना सामान रख लिया।इससे वर्तमान में रास्ता सकरा होने के कारण इन मार्गों पर अक्सर लोग दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं।इन मार्गों में सड़क पर सामान रखने को लेकर कई बार दुकानदारों को आपस में झगड
Share:
Read in your preferred language.


नगर के स्टेशन रोड,सीमेंट रोड,मेन बाजार सहित नगर के कई जगहों पर दुकानदारों ने सड़क पर अस्थाई अतिक्रमण कर सड़क पर अपना सामान रख लिया।इससे वर्तमान में रास्ता सकरा होने के कारण इन मार्गों पर अक्सर लोग दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं।इन मार्गों में सड़क पर सामान रखने को लेकर कई बार दुकानदारों को आपस में झगड़ा मारपीट करते देखा जा सकता है। अधिकांश दुकानदारों के द्वारा अपनी दुकान के आगे सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है।इससे जाम की समस्या वनी रहती है।नाम न छापने की शर्त पर एक दुकानदार ने वताया कि जितना सामान दुकान के आगे सजा होगा उतने ही ग्राहक आकर्षित होगा। कई बार टीम द्वारा विभिन्न मार्गो पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।लेकिन टीम के जाते ही दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया जाता है।स्टेशन रोड पर तो सबसे ज्यादा लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है।पकड़िया चौराहे पर गोल कमरे पर लोगों ने अवैध दुकानें लगा रखी है और मार्ग संकरा होने के कारण वहां पर फोर व्हीलर गाड़ी आडी तिरछी लगा दी जाती हैं।जिससे अधिकांश जाम वहां पर लग जाता है।कई बार शिकायत की गई पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।इसके चलते आये दिन जाम में लोग फंसे रहते हैं।