Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
India

पीलीभीत: पूरनपुर में मंगलवार को लगेगा दिव्यांग शिविर

पीलीभीत/पूरनपुर। सांसद वरुण गांधी जी के निर्देश पर मंगलवार को पूरनपुर ब्लाक परिसर में दिव्यांग शिविर लगेगा। विधायक बाबूराम पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में पंजीकृत दिव्यांगों को इस शिविर में सहायक उपकरण प्रदान किये जायेंगे साथ ही नये पंजीकरण कराकर तुरंत जांच व मेजरमेंट करके सहायक उपकरण
Share:
पीलीभीत: पूरनपुर में मंगलवार को लगेगा दिव्यांग शिविर
Read in your preferred language.

पीलीभीत/पूरनपुर। सांसद वरुण गांधी जी के निर्देश पर मंगलवार को पूरनपुर ब्लाक परिसर में दिव्यांग शिविर लगेगा।
विधायक बाबूराम पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में पंजीकृत दिव्यांगों को इस शिविर में सहायक उपकरण प्रदान किये जायेंगे साथ ही नये पंजीकरण कराकर तुरंत जांच व मेजरमेंट करके सहायक उपकरण तुरंत हाथों हाथ दिए जाएंगे। श्री पासवान ने दिव्यांगजनों से अपील की है कि शिविर में पहुंचकर लाभ उठाएं। उधर दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र के प्रभारी सुखदीप सिंहः भदौरिया ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 से पूरनपुर ब्लाक परिसर में कैम्प शुरू होगा जिसका शुभारंभ भाजपा विधायक बाबूराम पासवान करेंगे।
रिपोर्ट रामनिवास कुशवाह