पूरनपुर/पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चीनी मिल में चल रहे मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों को देखा एवं समय से समस्त मरम्मत कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि वर्तमान मे चीनी मिल मे दिसमेन्टलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। निरीक्षण के समय चीनी मिल हेतु जो सामान बाहर से आना है उनके सम्बन्ध में जानकारी ली, उक्त के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि उक्त सामान हेतु आर्डर जारी किये जा चुके है। चीनी मिल को समय से चलाने हेतु कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान जिला गन्ना अधिकारी ने अवगत कराया कि पिछले वर्ष चीनी मिल 05 दिसम्बर 2024 को संचालित की गई थी तथा चीनी मिल द्वारा 16.22 लाख कुं गन्ना पेराई की गयी एवं 28 फरवरी 2025 को चीनी मिल अपने आवंटित क्षेत्र का गन्ना पेरने के बाद बंद हुई। जिलाधिकारी ने चीनी मिल के संचालक मण्डल से चीनी मिल को बेहतर तरीके से संचालक किये जाने पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के हित सर्वाेपरि है। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ना क्रय केन्द्रो एवं मिल गेट पर बेहतर सुविधाएं दी जाये।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पूरनपुर, जिला गन्ना अधिकारी, प्रधान प्रबंधक, मुख्य अभियंता, मुख्य गन्ना अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।
India
पीलीभीत:जिलाधिकारी ने दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर का किया निरीक्षण।
पूरनपुर/पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चीनी मिल में चल रहे मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों को देखा एवं समय से समस्त मरम्मत कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि वर्तमान मे चीनी मिल मे दिसमेन
Read in your preferred language.