Monday, 14 September 2026 | 8:46 PM
India

पीलीभीत:जिलाधिकारी ने आधार कार्ड के पंजीकरण, अपडेट व डीबीटी योजनाओं के लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण के दिए।

पीलीभीत /मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं को शीघ्र समाधान और नये आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड सरकार
Share:
पीलीभीत:जिलाधिकारी ने आधार कार्ड के पंजीकरण, अपडेट व डीबीटी योजनाओं के लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण के दिए।
Read in your preferred language.

पीलीभीत /मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं को शीघ्र समाधान और नये आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड सरकार की विभिन्न योजनाओं में अनिवार्य है, इसलिए आधार से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाये।
बैठक में ऐमन परवेज ने कहा कि 0-5 वर्ष के बच्चों के आधार नामांकन के लिए विशेष निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 05 वर्ष की पूर्ण कर चुके बच्चे अपना आधार कार्ड अपडेट अवश्य कराऐं। बैठक में डीबीटी के माध्यम से विभागीय योजनाओं की अद्यतन प्रगति, लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण और आधार सीडिंग की स्थिति पर भी चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि आधार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि आधार को अपडेटेड रखना जरूरी है, ताकि योजनाओं के लाभ में कोई दिक्कत न आये।
बैठक, यूआईडीएआई के नोडल अधिकारी ऐमन परवेज, जिला विकास अधिकारी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, एलडीएम, डीसी मनरेगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक अधिकारी, डाकघर अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। रि हरिओम राठौर