उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत की नगर पंचायत जहानाबाद उप जिलाधिकारी सदर अविनाश चंद्र मौर्य ने निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर ने नगर पंचायत में किये गए वृक्षारोपण के संबंध में अधिशासी अधिकारी निसार हैदर से जानकारी ली । वहीं उपजिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने सदर क्षेत्र में लगाए गए लॉकडाउन का जायजा लिया ।जिलाधिकारी सदर ने सभी क्षेत्रवासियों से लॉक डाउन का पालन करने तथा जरूरी समय में ही घर से बाहर निकलने के लिए अपील की । अविनाश चंद्र मौर्य ने जहानाबाद के कंटेनमेंट एरिया मोहल्ला कुरैशीआन में भी साफ सफाई का निरीक्षण किया ,इसके अलावा नगर पंचायत जहानाबाद के द्वारा बनाई गई निगरानी समिति के सदस्यों से भी मुलाकात कर निगरानी समिति के कर्तव्यों के बारे में बताया । इस दौरान नगर पंचायत जहानाबाद अधिशासी अधिकारी निसार हैदर, कोतवाली जहानाबाद प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन, सफाई नायक बिट्टन लाल, नगर पंचायत कर्मचारी चेतन कुमार के अलावा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत
UP News
पीलीभीत : नगर पंचायत जहानाबाद में उप जिलाधिकारी सदर अविनाश चंद्र मौर्य ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत की नगर पंचायत जहानाबाद उप जिलाधिकारी सदर अविनाश चंद्र मौर्य ने निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर ने नगर पंचायत में किये गए वृक्षारोपण के संबंध में अधिशासी अधिकारी निसार हैदर से जानकारी ली । वहीं उपजिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने सदर क्षेत्र में लगाए गए
Read in your preferred language.