Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
India

पीलीभीत : दबंगो ने जेसीबी से तोड दिया गरीब का बना आवास

पीलीभीत/ पूरनपुर।दबंगों ने ग्रामीण का मकान जेसीबी से तोड़ दिया।विरोध करने पर मारपीट की।पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी बलरामपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया मझरा के मौजा गांव जगतपुर निवासी
Share:
पीलीभीत : दबंगो ने जेसीबी से तोड दिया गरीब का बना आवास
Read in your preferred language.

पीलीभीत/ पूरनपुर।दबंगों ने ग्रामीण का मकान जेसीबी से तोड़ दिया।विरोध करने पर मारपीट की।पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी बलरामपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया मझरा के मौजा गांव जगतपुर निवासी सूरज सिंह ने वताया कि वह चार जुलाई को बाहर गया हुआ था।उसकी पत्नी घर पर थी।आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने जेसीबी मंगवा कर उसका मकान गिरवा दिया।विरोध करने पर ग्रामीण को मारा पीटा और पुलिस में सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी।हालांकि पीड़ित ने इस मामले की सूचना बलरामपुर पुलिस को दी।लेकिन पुलिस ने कार्यवाही न करते हुए मामले में समझौता कराने के प्रयास शुरू कर दिए।पीड़ित ने बताया कि उसके मकान के मलबे में दबकर हजारों रुपए का घरेलू सामान भी नष्ट हो गया है।आवास गिराने के दौरान पीड़ित की पत्नी ने काफी रोकने का प्रयास किया।लेकिन दबंग नहीं माने,शोर-शराबा करने पर सभी मकान छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।मामले का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर बनाकर वायरल कर दिया। जो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
------??