Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
India

पीलीभीत : नाला व कब्रिस्तान की चाहरदीवारी का जल्द शुरु होगा निर्माण शुरु

पीलीभीत पूरनपुर।नगर के पूरनपुर देहात के वार्ड नंबर 15 स्थित कब्रिस्तान में लगातार हुई बारिश के चलते मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित दीवार धराशाई हो गई थी।जिसके चलते गंदे नाले और बरसात का पानी कब्रिस्तान में घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।क्षेत्र पंचायत सदस्य शोएब अहमद खान उर
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।नगर के पूरनपुर देहात के वार्ड नंबर 15 स्थित कब्रिस्तान में लगातार हुई बारिश के चलते मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित दीवार धराशाई हो गई थी।जिसके चलते गंदे नाले और बरसात का पानी कब्रिस्तान में घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।क्षेत्र पंचायत सदस्य शोएब अहमद खान उर्फ फूल बाबू ने मामले का प्रस्ताव ब्लाक प्रमुख कमलेश्वरी दीक्षित को दिया था।समस्या को गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने नाला निर्माण व कब्रिस्तान की चारदीवारी निर्माण स्वीकृत करा दिया।इसको लेकर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने बताया कब्रिस्तान की चारदीवारी और नाला निर्माण प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है।जल्दी दोनों का निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।