Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
UP News

पीलीभीत सिटी मजिस्ट्रेट ने हटवाया अतिक्रमण

पीलीभीत में अतिक्रमण कर खोली गई डेयरी से हो रही परेशानी की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर जाकर अतिक्रमण को हटा दिया है। डेयरी संचालक को सफाई को लेकर भी कडे निर्देश दिए गए हैं। शहर के बिलगंवा रेलवे क्रासिंग के पास संचालित एक डेयरी को लेकर आसपास के लोगों ने शिकायत डीएम स
Share:
पीलीभीत सिटी मजिस्ट्रेट ने हटवाया अतिक्रमण
Read in your preferred language.

पीलीभीत में अतिक्रमण कर खोली गई डेयरी से हो रही परेशानी की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर जाकर अतिक्रमण को हटा दिया है। डेयरी संचालक को सफाई को लेकर भी कडे निर्देश दिए गए हैं।

शहर के बिलगंवा रेलवे क्रासिंग के पास संचालित एक डेयरी को लेकर आसपास के लोगों ने शिकायत डीएम से की थी। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की। जांच में अतिक्रमण कर डाली गई टीनशेड को उखाडवा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया वाशिंदों ने डेयरी के गोबर से हो रही परेशानी को लेकर शिकायत हुई थी।