Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
India

पीलीभीत:महिला का पैर कुचलने के मामले में ट्रक चालक पर केस

पूरनपुर। कृषि उत्पादन मंडी से सब्जी खरीदने जा रही वृद्धा को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।जिससे उसका पैर बुरी तरह से कुचल गया।वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी अगबरी बेगम मंडी में सब्जी लेने जा रही थी।इसी दौरान
Share:
पीलीभीत:महिला का पैर कुचलने के मामले में ट्रक चालक पर केस
Read in your preferred language.

पूरनपुर। कृषि उत्पादन मंडी से सब्जी खरीदने जा रही वृद्धा को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।जिससे उसका पैर बुरी तरह से कुचल गया।वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी अगबरी बेगम मंडी में सब्जी लेने जा रही थी।इसी दौरान नगर के माधोटांडा रोड स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रहे ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी।ट्रक की चपेट में आकर महिला का पैर बुरी तरह कुचल गया। घटनाक्रम को लेकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे,घायल वृद्ध महिला को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने घायल वृद्धा की पुत्रवधू फात्मा की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।