Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
India

पीलीभीत :- श्री हरि ग्राम सेवा शिक्षा कल्याण समिति द्वारा कंबल वितरण।

पीलीभीत :- माधो टांडा संस्था द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी निर्बल असहाय व जरूरतमंद लोगों के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम गोमती उद्गम स्थल फुलहर माधो टांडा में किया गया। जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए श्री हरि ग्राम सेवा शिक्षा कल्याण समिति द्वारा समय-समय पर कंबल वितरण का कार्यक्रम चलता रहता
Share:
पीलीभीत :- श्री हरि ग्राम सेवा शिक्षा कल्याण समिति द्वारा कंबल वितरण।
Read in your preferred language.

पीलीभीत :- माधो टांडा संस्था द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी निर्बल असहाय व जरूरतमंद लोगों के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम गोमती उद्गम स्थल फुलहर माधो टांडा में किया गया। जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए श्री हरि ग्राम सेवा शिक्षा कल्याण समिति द्वारा समय-समय पर कंबल वितरण का कार्यक्रम चलता रहता है अध्यक्ष राजपाल विश्वकर्मा ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा निरंतर असहाय जरूरतमंद लोगों के लिए कम्बल वितरण का कार्य निरंतर करती रहती है उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम मौर्य ने बताया कि करीब 225 कंबल गरीबों को वितरित किए हैं और हमारी संस्था हमेशा जरूरतमंद लोगों के लिए निरंतर कार्य करती रहती है और जरूरतमंद लोगों के घर पर भी कंबल पहुंचाने का काम करती है । गरीब असहाय लोगों व साधु संतों को भी कंबल वितरण किया कंबल पाकर लोगों ने आशीर्वाद दिया इसके बाद खिचड़ी भोज का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष राजपाल विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम मौर्य, विनोद कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष, धर्मपाल, ओम प्रकाश, बनवारी लाल , रामशरन , चंद्रपाल, रूपचंद आदि लोग मौजूद रहे।