Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
UP News

पीलीभीत : जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात।

पूरनपुर। नगर पालिका पूरनपुर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम 123 एपिसोड को लाइव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात लाइव प्रसारण सुना।123वां एपिसोड रविवार (29 जून) को प्रसारित हुआ। 22 भाषाओं में प्रस्तुत होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी ने योग दिव
Share:
पीलीभीत : जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात।
Read in your preferred language.

पूरनपुर। नगर पालिका पूरनपुर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम 123 एपिसोड को लाइव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात लाइव प्रसारण सुना।123वां एपिसोड रविवार (29 जून) को प्रसारित हुआ। 22 भाषाओं में प्रस्तुत होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी ने योग दिवस पर चर्चा की। इसके बाद आपातकाल का समय याद कर इसकी आलोचना की और कहा कि इमरजेंसी के समय लड़ने वाले लोगों को याद रखा जाना चाहिए।
इस बीच सेहत पर बात करते हुए उन्होंने खाने में 10 फीसदी तक तेल कम करने की बात दोहराई और लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील भी की। पीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस लगातार भव्य होता जा रहा है। मन की बत मे प्रधानमंत्री ने कहा जब कोई तीर्थयात्रा पर निकलता है, तो एक ही भाव सबसे पहले मन में आता है, चलो, बुलावा आया है। यही भाव हमारे धार्मिक यात्राओं की आत्मा है।

ये यात्राएं शरीर के अनुशासन का, मन की शुद्धि का, आपसी प्रेम और भाईचारे का, प्रभु से जुड़ने का माध्यम हैं। इनके अलावा, इन यात्राओं का एक और बड़ा पक्ष होता है। इन सफलताओं ने एक विश्वास दिलाया है कि आने वाले समय में भारत और सशक्त होगा। जनभागीदारी से ये देश और आगे बढ़ रहा है। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफ्फुल मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान, नगर उपाध्यक्ष सपना सिंह, नगर मंत्री मानस शुक्ला, रवि वर्मा, सभासद सूरज बाथम, संजय गुप्ता, नवनीत मिश्रा, एडवोकेट उपेन्द्र भारती, संजीव दीक्षित, विवेक त्रिवेदी उपस्थित रहे।