Monday, 14 September 2026 | 8:24 PM
UP News

पीलीभीत ; भाजपाइयों ने निकाली अपने प्रत्याशी के समर्थन में ऐतिहासिक रैली

पूरनपुर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपाइयों ने अपने पूरे दम ख़म को दिखाने के लिए बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली को पूरनपुर विधायक ने हरी झंडी देकर प्रारम्भ किया। जिसमें पूरनपुर की जनता का भाजपा प्रत्याशी को अपार समर्थन मिला। भाजपा द्वारा अपने प्रत्याशी शैलेन्द्र गुप्ता के समर्थन में निका
Share:
पीलीभीत ; भाजपाइयों ने निकाली अपने प्रत्याशी के समर्थन में ऐतिहासिक रैली
Read in your preferred language.

पूरनपुर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपाइयों ने अपने पूरे दम ख़म को दिखाने के लिए बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली को पूरनपुर विधायक ने हरी झंडी देकर प्रारम्भ किया। जिसमें पूरनपुर की जनता का भाजपा प्रत्याशी को अपार समर्थन मिला। भाजपा द्वारा अपने प्रत्याशी शैलेन्द्र गुप्ता के समर्थन में निकाली गई रैली में कार,जिप्सी, डीजे,जेसीबी व हजारों की संख्या में बाइकों का हुजूम देखने को मिला।
इस रैली में पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान,जिला प्रभारी डी पी भारती,रितुराज पासवान,प्रफुल्ल मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू,वरिष्ठ भाजपा नेता हर्ष गुप्ता,सुमित सचदेवा,ब्रजेश गुप्ता, सोनू आर्य,परगट सिंह,जगजीवन बाजवा,नगर अध्यक्ष आशीष शुक्ला,हर्ष प्रधान,अचलेन्द्र मिश्रा,कौशलेन्द्र भदौरिया,शिवम भदौरिया,सविन सिंह,मुनेन्द्र पाल सागर,अम्बर मिश्रा,विवेक तिवारी,ठाकुर मानवेन्द्र सिंह,स्वप्निल बिरला,निमिष बिरला सहित हज़ारों की संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित रहे।
भाजपा ने इस ऐतिहासिक रैली से उसको मिल रहे पूर्ण समर्थन को नगर के सामने जबरदस्त प्रदर्शित किया।
कल शाम नगर में पहुंची साध्वी प्राची की सभाओं व आज की इस ऐतिहासिक रैली को निकालकर भाजपाइयों ने विपक्षी दलों को साफ -साफ सन्देश दे दिया कि 11 तारीख को होने वाले चुनाव के लिए वे पूरी तरह से तैयार हैं और सभी विपक्षी दलों को करारी शिकस्त दे सकते हैं। भाजपाइयों की तैयारियों को देखकर लगता है कि भाजपा अन्य दलों की अपेक्षा काफी मजबूत स्थिति में है और अपने प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने को कोई कसर नही छोड़ने वाली है। इस रैली का समापन रामलीला मैदान में हुआ। रैली में भारतीय जनता पार्टी,भारत माता व राम के जयकारों का उद्घोष सुनने को मिला।