Monday, 14 September 2026 | 10:11 PM
India

पीलीभीत:शोभायात्रा को भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने श्री सनातन धर्म ठाकुर द्वारा मन्दिर से झण्डी दिखाकर रवाना की।

पूरनपुर रामनवमी के पर्व को लेकर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें कई कलाकारों ने आकर्षक झांकियां सजाई।जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कई गलियों से होकर यात्रा पुनःमंदिर पहुंची। गुरुबार को राम नवमी पर नगर में श्रीराम ज
Share:
पीलीभीत:शोभायात्रा को भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने श्री सनातन धर्म ठाकुर द्वारा मन्दिर से झण्डी दिखाकर रवाना की।
Read in your preferred language.

पूरनपुर
रामनवमी के पर्व को लेकर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें कई कलाकारों ने आकर्षक झांकियां सजाई।जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कई गलियों से होकर यात्रा पुनःमंदिर पहुंची।
गुरुबार को राम नवमी पर नगर में श्रीराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई।नगर के साईं बैंकट हाल से भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने श्री सनातन धर्म ठाकुर द्वारा मन्दिर से झण्डी दिखाकर रवाना की।यह शोभायात्रा नगर की प्रत्येक गली से बहुत धूमधाम से निकाली गई।इसके बाद यह शोभायात्रा ब्लॉक रोड, स्टेशन रोड,माधौटांडा रेलवे क्रासिंग से निकाल कर पुनः मंदिर पहुंची।इस दौरान शोभा यात्रा में महिलाए सिर कलश रखकर यात्रा में चल रहीं थी।युवा भगवान राम के गीतों पर थिरकते नजर आये।भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।शोभा यात्रा का छत पर चढकर कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।शोभायात्रा में भगवान श्री,राम लक्ष्मण सहित कई देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां सजाई गई। जिसकी लोगों ने जमकर सराहना की। इस कार्यक्रम में कई स्कूलों के बच्चे व स्टाफ भी शामिल हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। इसके अलावा विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी नगर में रामनवमी के पर्व को लेकर यात्रा निकाली।जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू,जिला मंत्री अनुराग अग्निहोत्री,जिला उपाध्यक्ष प्रफ्फुल मिश्रा,कमलेश अवस्थी,अशोक खंडेलवाल,हर्ष गुप्ता,संगीता सिंघल, नवीन अग्रवाल,त्रिभुवन शर्मा,आनन्द मिश्रा,रवि गुप्ता, मनोज गुप्ता सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।