Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
UP News

पीलीभीत :विदा कराने आए युवक पर बाका से हमला,घायल

पूरनपुर। पुवायां थाना क्षेत्र के गांव मुडिया कुरमियात निवासी सुरजीत कुमार ने बताया उसकी शादी कुछ साल पहले पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी एक युवती के साथ हुई थी।शादी के कुछ महीने बाद विवाहिता का अपने पति से विवाद शुरु हो गया।दो माह पहले विवाहिता अपने मायके आई थी।इस दौरान पति कई बार उस
Share:
पीलीभीत :विदा कराने आए युवक पर बाका से हमला,घायल
Read in your preferred language.

पूरनपुर। पुवायां थाना क्षेत्र के गांव मुडिया कुरमियात निवासी सुरजीत कुमार ने बताया उसकी शादी कुछ साल पहले पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी एक युवती के साथ हुई थी।शादी के कुछ महीने बाद विवाहिता का अपने पति से विवाद शुरु हो गया।दो माह पहले विवाहिता अपने मायके आई थी।इस दौरान पति कई बार उसने विदा कराने गया।लेकिन ससुरालियों ने विदा करने से इंकार कर दिया।शुक्रवार की शाम युवक पत्नी की विदा कराने अपनी ससुराल पहुंचा।युवक ने सुसरालियों से पत्नी की विदा करने की बात कही।आरोप है कि इससे ससुराली आक्रोशित होकर गाली गलौज करने लगे।विरोध करने पर सभी ने मिलकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा।उसके बाद बांका मार दिया।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मामले को लेकर हडकंप मच गया।