Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
India

पीलीभीत : स्वरोजगार स्थापनार्थ हेतु ऋण के लिए आवेदन करें

पीलीभीत : सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र पीलीभीत द्वारा उत्पादन क्षेत्र हेतु अधिकतम 50 लाख व सेवा क्षेत्र इकाई अधिकतम 20 लाख स्वरोजगार स्थापनार्थ हेतु ऋण बैंक द्
Share:
पीलीभीत : स्वरोजगार स्थापनार्थ हेतु ऋण के लिए आवेदन करें
Read in your preferred language.

पीलीभीत : सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र पीलीभीत द्वारा उत्पादन क्षेत्र हेतु अधिकतम 50 लाख व सेवा क्षेत्र इकाई अधिकतम 20 लाख स्वरोजगार स्थापनार्थ हेतु ऋण बैंक द्वारा प्राप्त किया जा सकता हैं जिसमें 35 प्रतिशत अनुदान की व्यवस्था है एवं (क्षेत्र व श्रेणी के अनुसार 15 से 35 प्रतिशत तक एवं 05 से 10 प्रतिशत का अंशदान) उक्त योजना हेतु न्यूनतम आयु 18 से अधिक हों, समस्त वर्ग के युवक/युवतियों हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। ऑनलाइन आवेदन हेतु वेवसाइट www.kviconline.gov.inपर भर सकते है। शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 08 वीं पास, आधार कार्ड, फोटो, निवास प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र आदि अपलोड करना होगा। अधिक जानकारी के लिए 9869863015/9897386880 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

सवांददाता : रामगोपाल कुशवाहा