Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
UP News

पीलीभीत :चारपाई पर सुसाइड नोट के साथ घर में अधेङ का शव मिला ।

पीलीभीत : पुरनपूर छोटी पुत्रवधू के द्वारा दर्ज कराए गए दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से आहत ससुर ने आत्महत्या कर ली। चारपाई पर सुसाइड नोट के साथ घर में अधेड़ का शव मिला। घर में मौजूद बड़ी पुत्रवधू ने पड़ोसियों को जानकारी दी तब आसपास के लोगों समेत पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी पुत्रवधू ने छोटी पुत्रवधु, उसके
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत : पुरनपूर छोटी पुत्रवधू के द्वारा दर्ज कराए गए दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से आहत ससुर ने आत्महत्या कर ली। चारपाई पर सुसाइड नोट के साथ घर में अधेड़ का शव मिला। घर में मौजूद बड़ी पुत्रवधू ने पड़ोसियों को जानकारी दी तब आसपास के लोगों समेत पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी पुत्रवधू ने छोटी पुत्रवधु, उसके पिता और जीजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
नगर से सटी नारायनपुर कॉलोनी निवासी कुलविंदर का विवाह गांव नवदिया सुल्तानपुर की हरप्रीत कौर के साथ 18 मई 2018 को हुआ था। 30 दिसंबर 2020 को हरप्रीत ने पति और ससुर दलबीर के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद दलबीर परेशान रहने लगे। सोमवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे दलबीर (55) का शव घर में चारपाई पर मिला। उनके पास से एक जनवरी को लिखा गया सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उन्होंने छोटी पुत्रवधू, उसके पिता और जीजा पर मुकदमा लिखवाने से मानसिक संतुलन खराब होने की बात कही है। बड़ी पुत्रवधू भगवंत कौर ने बताया कि सुबह नाश्ता करने के बाद दलबीर सिंह चारपाई पर लेट गए। लगभग साढ़े 10 बजे वह चारपाई पर मृत मिले। मृतक का बड़ा बेटा सेना में है और इन दिनों श्रीनगर में उनकी तैनाती है। चौकी इंचार्ज बालकराम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

रिपोर्ट रामनिवास कुशवाह