Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
UP News

पीलीभीत: दुष्कर्म पीडित युवती को खुलेआम धमकी दे रहा आरोपी

पूरनपुर।शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।मुकदमा पंजीकृत होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।इस पर आरोपी पीड़ित पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी
Share:
पीलीभीत: दुष्कर्म पीडित युवती को खुलेआम धमकी दे रहा आरोपी
Read in your preferred language.

पूरनपुर।शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।मुकदमा पंजीकृत होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।इस पर आरोपी पीड़ित पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
थाना सेहरामऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने बताया कि गांव के एक युवक ने उसको अपने प्रेम जाल में फसा लिया।निकाह का झांसा देकर युवक ने दो साल तक उसको अपनी हवस का शिकार वनाया।निकाह करने की वात पर वह टाल मटोल करने लगा।कुछ दिन पहले युवक युवती को बहला फुसला कर ले गया।घर से चले जाने के बाद युवक ने युवती को दूसरे युवक के घर छोड़ कर फरार हो गया।युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।युवती ने वताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के वावजूद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल नही भेज रही है।आरोपी लगातार समझौते का दबाव बना रहा है।इंकार करने पर उसको आए दिन जान से मारने की धमकी दी जा रही है।पीड़ित ने बताया कि युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस से कईवार कहा लेकिन पुलिस नही सुन रही है।इसके चलते आरोपी खुलेआम गांव में घूमकर एलानिया धमकी दे रहा है। पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।एसपी ने पुलिस को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए है।