Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
India

पीलीभीत : छेडछाड के विरोध पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

पीलीभीत पूरनपुर।छेड़छाड़ के विरोध करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।विवाहिता ने मामले की पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसका विवाह गांव के ही एक युवक के साथ कुछ साल पहले हुआ था।महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसक
Share:
पीलीभीत : छेडछाड के विरोध पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।छेड़छाड़ के विरोध करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।विवाहिता ने मामले की पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसका विवाह गांव के ही एक युवक के साथ कुछ साल पहले हुआ था।महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका देवर उस पर गलत नियत रखता है।कई बार वह उसके साथ अश्लील हरकतें भी कर चुका है। देवर की हरकत की शिकायत अपने सास-ससुर व पति से की तो आरोप है कि उल्टा उसको ही बेरहमी से पीट दिया जाता है।कुछ दिन पहले मौका पाकर देवर ने विवाहिता से अश्लील हरकते की।देवर की शिकायत करने पर विवाहिता को मार पीट की।विवाहिता ने घटनाक्रम की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर पर जांच की जा रही है।मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।