पटना: आज यहाँ शोषित इन्कलाब के लेनिन और नब्बे प्रतिशत मूक मानवता के महान उद्घोषक अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 99वीं जयन्ती के समापन अवसर पर शोषित समाज दल की ओर से महामहिम राज्यपाल बिहार के समक्ष केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीनों काला कृषि बिल के खिलाफ एक विशाल धरना, गर्दनीबाग में दिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश पटेल ने की। 19सूत्री मांगों का ज्ञापन-पत्र महामहिम राज्यपाल को एक प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा । ज्ञापन-पत्र में मुख्य रूप से काला कृषि कानून समाप्त करने आर्थिक आधार पर सवर्णों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का खात्मा करने, आरक्षण को मूल अधिकार में छेड़-छाड़ बन्द करने, शहीद जगदेव प्रसाद को भारत रत्न से सम्मानित करने, पाठ्य पुस्तकों में उनकी जीवनी शामिल करने, मगध विश्वविद्यालय और अरवल-सहार सोनपुल का नाम शहीद जगदेव प्रसाद करने, दलित प्रतिनिधियों का चुनाव दलित मतदाताओं द्वारा कराने और दलितों की नियुक्ति में दलित पदाधिकारियों द्वारा साक्षात्कार लेने, जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण लागू करने, पुस्तकालयों में डॉक्टर अम्बेडकर साहित्य लागू करने, खेती और मिल से उपजे सामान की कीमत में समानुपात कायम करने और खेतों में सिंचाई के लिए भरपूर पानी देने जैसी माँगें शामिल थी। धरना में किसान, मजदूर, छात्र और महिलाएँ भारी संख्या में उपस्थित थीं। राज्यमंत्री रामविलास प्रसाद ने धरनार्थियों का हार्दिक स्वागत किया।
धरना का उद्घाटन बिहार प्रदेश की संसदीय समिति के अध्यक्ष प्रो० उमाकान्त राही ने किया और शहीद जगदेव प्रसाद के जीवन और दर्शन पर प्रकाश डाला तथा कृषि बिल को किसानों गले में फाँसी का फंदा बताया । उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सरकार आर०एस०एस० की कठपुतली बनकर देश में साम्प्रदायिकता का नंगा नाच करके राष्ट्रीय एकता को खंडित करने की साजिश कर रही है। मोदी सरकार में सामन्ती और साम्प्रदायिक शक्तियों का मनोबल काफी बढ़ गया है, जिससे देश की एकता और अखण्डता पर खतरा मंडरा रहा है।
मुख्य अतिथि प्रसिद्ध मानववादी चिंतक श्री लक्ष्मण चौधरी ने आरक्षण को मूल अधिकार से हटाने को राष्ट्र घातक करार दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में विधि- व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है और सरकार ने आर्थिक आधार पर सवर्णों के लिए आरक्षण लागू कर अपने को कलंकित कर लिया है । इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और बेरोजगारों की लम्बी फौज खड़ी होती जा रही है सरकार का सात निश्चय ढोल का पोल है। हाथरस और उन्नाव कांड राष्ट्र के माथे पर कलंक है।
समारोह का समापन राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रसिद्ध अम्बेडकरवादी साहित्यकार श्री रघुनीराम शास्त्री ने किया और बताया कि देश घोर गरीबी, भूखमरी, बेकारी, मँहगाई से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि दिशा रवि और किसान आन्दोलन कार्यों पर राष्ट्रद्रोह
का मुकदमा चलाकर लोकतंत्र की हत्या की है और विचार और अभिव्यक्ति की आजादी पर घोर कुठाराघात है। मोदी सरकार दलितों के विरोध में काम कर रही है। उन्होंने दिल्ली के दंगे का जिम्मेवार नरेन्द्र मोदी को बताया और मूल्यों-सिद्धांतों की राजनीति मजबूत करने का आह्वान किया। श्री शास्त्री ने दलित मतदाताओं के द्वारा दलित प्रतिनिधियों का चुनाव कराने और दलितों की नियुक्ति में दलित पदाधिकारियों द्वारा साक्षात्कार कराकर दलित उत्पीड़न का समूल नाश करने का आह्वान किया श्री शास्त्री ने कहा की नोटबंदी और जीएसटी से देश में घोर मंदी आ गई है और विकास दर घट गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार
काफी बढ़ गया है, जिसका प्रमाण है विजय माल्या , ललित मोदी, नीरभ मोदी, कोठारी आदि द्वारा अरबों-खरबों का घोटाला उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ० महबूब आलम अंसारी ने भाग लिया धरना को सर्वश्री राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजबल्लभ सिंह, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विश्वनाथ साह, डॉ० संत कुमार सिंह रामप्रवेश सिंह यादव मुखिया, चन्दन कपूर, बृजनन्दन सिंह, अखिलेश कुमार, ई० रामानुज गौतम, इन्द्रदेव वर्मा, टेंगर पासवान, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह गुपुत सिंह, अशोक कुमार मेहता, पूनम देवी, मथुरा प्रसाद 'अकेला', रामराज यादव, श्यामसुन्दर सत्यार्थी, विनोद कुमार अर्जक, रविरंजन कुमार, निर्भय कुमार, कृष्णा प्रसाद दिवाकर, राजगृही भगत, सूरजभान पासवान, ऐतवारू भगत आदि ने अपना विचार प्रगट किया और डॉक्टर अम्बेडकर, फूले, नायकर, शहीद जगदेव प्रसाद और रामस्वरूप वर्मा के सपने को साकार करने का संकल्प लिया मुकेश कुमार अर्जक, लोह सिंह, केदारनाथ भास्कर ने क्रांतिकारी गीत पेश किया।
इसी अवसर पर शहीद जगदेव अभियान यात्रा का समापन किया गया। ज्ञातव्य है कि यह अभियान 2 फरवरी से प्रारम्भ होकर डॉ० संत कुमार सिंह, अध्यक्ष, शहीद जगदेव प्रसाद जगारण अभियान के नेतृत्व में बिहार और झारखण्ड का दौरा कर पहुँचा है। कार्यालय मंत्री राकेश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
UP News
पटना: शोषित समाज दल का विशाल धरना सम्पन्न
पटना: आज यहाँ शोषित इन्कलाब के लेनिन और नब्बे प्रतिशत मूक मानवता के महान उद्घोषक अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 99वीं जयन्ती के समापन अवसर पर शोषित समाज दल की ओर से महामहिम राज्यपाल बिहार के समक्ष केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीनों काला कृषि बिल के खिलाफ एक विशाल धरना, गर्दनीबाग में दिया गया, जिसकी अध्यक्षत
Read in your preferred language.