Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
India

पैरा एथलीटों ने लगाया पदकों का 'पंच', अब तक भारत की झोली में आए 20 मेडल

पेरिस पैरालंपिक में मंगलवार रात पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में पांच और पदक डाले। सबसे पहले महिलाओं की 400 मीटर टी-20 दौड़ में दीप्ति जीवनजी ने कांस्य पदक जीतकर भारत को दिन का पहला पदक दिलाया। इसके बाद पुरुषों की भाला फेंक एफ-46 स्पर्धा में अजीत सिंह ने रजत और संदर सिंह गुर
Share:
पैरा एथलीटों ने लगाया पदकों का 'पंच', अब तक भारत की झोली में आए 20 मेडल
Read in your preferred language.

पेरिस पैरालंपिक में मंगलवार रात पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में पांच और पदक डाले। सबसे पहले महिलाओं की 400 मीटर टी-20 दौड़ में दीप्ति जीवनजी ने कांस्य पदक जीतकर भारत को दिन का पहला पदक दिलाया। इसके बाद पुरुषों की भाला फेंक एफ-46 स्पर्धा में अजीत सिंह ने रजत और संदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों की ऊंची कूद टी-63 स्पर्धा में शरद कुमार पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता, जबकि मरियप्पन ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक झटका। इसके साथ ही पेरिस में भारत के पदकों की संख्या 20 पहुंच गई है, जिनमें तीन स्वर्ण, सात रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। भाला फेंक में अजीत सिंह ने अपने पांचवें प्रयास में 65.62 मीटर का थ्रो फेंककर दूसरा स्थान प्राप्त किया। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की झोली में अब तक 20 मेडल आ चुके हैं और अभी ये संख्या काफी बढ़ सकती है। इसके साथ ही भारत ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। टोक्यो में भारत ने 19 मेडल जीते थे।