Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
UP News

फर्रूखाबाद में सांसद निधि से ओपन जिम का लोकार्पण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 जनपद के सांसद मुकेश राजपूत एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) परिसर में स्थापित ओपन जिम का लोकार्पण किया। इस ओपन जिम में जनता की सुवि
Share:
फर्रूखाबाद में सांसद निधि से ओपन जिम का लोकार्पण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 जनपद के सांसद मुकेश राजपूत एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) परिसर में स्थापित ओपन जिम का लोकार्पण किया।

इस ओपन जिम में जनता की सुविधा के लिए साइकिल रोअर, बोनी राइडर, क्रॉस ट्रेनर, एयर वॉकर, आर्म व्हील, एडोमिनल बोर्ड, चेस्ट एवं शोल्डर प्रेस मशीन, साथ ही कास्ट आयरन की दो बेंच और सोलर लाइट लगाई गई है। इसकी कुल लागत ₹8.226 लाख (जीएसटी सहित) बताई गई।

लोकार्पण अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि—"देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘खेलो इंडिया मिशन’ से प्रेरणा लेकर जनपद में 75 ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे, ताकि युवाओं और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।"

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए कपिल कुमार, कार्यदायी संस्था के अधिकारी, विकास भवन के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। यह ओपन जिम पहल स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।