Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
Sports

भारत के अब सिर्फ 3 मैच बाकी, WTC Final में कैसे पहुंचेगा ?

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तस्वीर अब धीरे धीरे साफ हो रही है. साउथ अफ्रीका की टीम सिर्फ 1 जीत दर्ज करते ही ट्रॉफी की तरफ कदम बढ़ाएगी. एडिलेड की हार ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी है लेकिन उसके पास अब भी अपने दम पर फाइनल में जगह बनाने का मौका है. अगले तीन मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया
Share:
भारत के अब सिर्फ 3 मैच बाकी, WTC Final में कैसे पहुंचेगा ?
Read in your preferred language.

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तस्वीर अब धीरे धीरे साफ हो रही है. साउथ अफ्रीका की टीम सिर्फ 1 जीत दर्ज करते ही ट्रॉफी की तरफ कदम बढ़ाएगी. एडिलेड की हार ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी है लेकिन उसके पास अब भी अपने दम पर फाइनल में जगह बनाने का मौका है. अगले तीन मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कितनी जीत चाहिए और कितने मैच ड्रॉ होने के बाद भी काम बन जाएगा. इन सभी सवालों के जवाब हम आप देंगे.

भारतीय क्रिकेट टीम को घर पर खेली गई पिछली सीरीज में न्यूजीलैंड से मिली हार ने जोरदार झटका दिया. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के लिए जीत मुश्किल होगी यह सबको पता है. पर्थ टेस्ट में मिली शानदार जीत के बाद मेजबान टीम ने जैसा पलटवार किया उससे फैंस की उम्मीदों को झटका दिया. हालांकि अब भी कुछ बिगड़ा नहीं है और टीम इंडिया फाइनल में आसानी से पहुंच सकती है लेकिन इसके लिए मुश्किल काम करना होगा.

भारत को चाहिए कितनी जीत
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया में बचे हुए तीन टेस्ट मैचों में से दो जीत और एक ड्रॉ की जरूरत है. इससे उनका प्रतिशत 60.53% हो जाएगा और वे दक्षिण अफ्रीका के पीछे कम से कम दूसरे स्थान पर रहेंगे. ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका में 2-0 से जीतने पर भी केवल 57.02% तक ही पहुंच सकता है.

अगर भारत सीरीज 3-2 से जीतता है तो उनका प्रतिशत 58.77% होगा और ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका को 1-0 से हराने पर भी उनसे नीचे रह सकता है. अगर भारत 2-3 से हारता है तो उनका प्रतिशत 53.51% होगा. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका सभी उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं. इस स्थिति में भारत को क्वालीफाई करने के लिए दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान के खिलाफ दोनों टेस्ट हारने की जरूरत होगी और उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका में कम से कम एक ड्रॉ हासिल करे.