Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
India

घोषणा नहीं अब एक्शन का समय, कुछ करना ही होगा : बाइडन

अमेरिका के टेक्सास में एक स्कूल में हुई गोलीबारी से 19 बच्चों समेत 21 की मौत हो गई है, जिसके बाद अमेरिकी सुरक्षा विभाग सकते में आया हुआ है। वहीं राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी खुला आह्वान कर दिया है कि कोई भी हमलावर छोड़ा नहीं जाएगा और अब बाते नहीं केवल कार्रवाई होगी। राष्ट्रपति ने मंगलवार को बंदूक रखने
Share:
घोषणा नहीं अब एक्शन का समय, कुछ करना ही होगा : बाइडन
Read in your preferred language.

अमेरिका के टेक्सास में एक स्कूल में हुई गोलीबारी से 19 बच्चों समेत 21 की मौत हो गई है, जिसके बाद अमेरिकी सुरक्षा विभाग सकते में आया हुआ है। वहीं राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी खुला आह्वान कर दिया है कि कोई भी हमलावर छोड़ा नहीं जाएगा और अब बाते नहीं केवल कार्रवाई होगी। राष्ट्रपति ने मंगलवार को बंदूक रखने पर नए प्रतिबंधों की भी घोषणा की है। उन्होंने भावुक अपील के साथ गन लाबी के खिलाफ एक अभियान छेड़ने की भी बात कही। बता दें कि बाइडन हाल ही में एशिया की पांच दिवसीय यात्रा से लौटें हैं जिसके बाद ये घटना होने से वे काफी आहत हैं

रूजवेल्ट रूम में पत्नी जिल बाइडन के साथ खड़े जो बाइडन ने कहा, 'मैं अब अमेरिका में इन सभी घटनाओं को देख कर थक चुका हूं, हमें अब कुछ एक्शन लेना होगा। राज्य के एक सीनेटर के अनुसार, कम से कम 19 छात्र इस गोलीबारी में मारे गए हैं, वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान शूटर मारा जा चुका है।
दूसरी ओर बाइडन ने अपनी यात्रा पर जाने से ठीक दो दिन पहले, न्यूयार्क के बफेलो में एक किराने की दुकान पर हुई शूटर में मारे गए 10 अश्वेत लोगों के परिवारों से मुलाकात की थी और कार्रवाई की बात कही थी। लेकिन बैक-टू-बैक गोलीबारी की घटनाओं ने अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने घटना के बाद देश को संबोधित कर अमेरिकियों से बंदूक लाबी और कांग्रेस के सदस्यों से बंदूक कानून पारित करने के लिए एक साथ खड़े होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि, "मुझे उम्मीद थी कि जब मैं राष्ट्रपति बनूंगा तो मुझे ऐसा नरसंहार देखना नहीं पड़ेगा।

बता दें कि यह घटना टेक्सास के राब प्राथमिक विद्यालय में घटी है जिसमें 19 बच्चों समेत 21 की मौत हो गई है। गौरतलब है कि 2012 सैंडी हुक प्राथमिक विद्यालय की शूटिंग के बाद यह सबसे घातक स्कूल शूटिंग मानी जा रही है।