कई शादियों में परफॉर्म करने के बाद अब ऐसा लगता है कि जल्द ही मीका सिंह भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। डेटिंग एप्स के इस युग में मीका सिंह ने रियलिटी शो के जरिए अपने सपनों की राजकुमारी को चुनने का फैसला किया है। मीका सिंह जल्दी रियलिटी टीवी शो 'Swayamvar-Mika Di Vohti' में उस लड़की की तलाश करते दिखेंगे जिसके साथ वह अपनी पूरी जिंदगी बिता सकें। मीका ने बताया कि उन्हें 10 साल पहले भी ये शो ऑफर हुआ था लेकिन तब उन्होंने इसके लिए इनकार कर दिया था।
एक चैट शो में मीका सिंह ने बताया, 'मुझे लगता है कि बहुत से लोग ऐसा स्वयंवर चाहेंगे। मैं लकी हूं कि मुझे इतने सालों बाद भी इस तरह का ऑफर मिला है। पहले मैं इसके लिए तैयार नहीं था, मैंने पिछले 20 सालों में 100-150 रिश्तों को ठुकराया है, क्योंकि मेरा काम मेरे लिए बहुत जरूरी था। लोगों को लगता है कि मुझे बस पार्टी करना और लड़कियों के साथ घूमना पसंद है और मेरा शादी करने का कारण यही है।'
मीका सिंह ने बताया कि वो वैसे हैं नहीं जैसी उनकी इमेज बनी हुई है। मीका ने कहा, 'मेरी फैमिली में आज तक मेरी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि मैं दलेर पाजी को अपनी गर्लफ्रेंड दिखाऊं, हमारे में ये सिस्टम नहीं है। वो रिस्पेक्ट रहती है। फाइनली जब ये ऑफर आया तो दलेर पाजी ने कहा, 'कर ले, क्या पता कोई मिल जाए। तू वैसे तो हमारी बात नहीं मान रहा।' बता दें कि दलेर मेहंदी कई बार उन्हें शादी के लिए कह चुके हैं
लेकिन अब इतने वक्त बात मीका सिंह ने शादी करने का फैसला क्यों किया है? इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा, 'अभी मैं 44 का हूं। बेटर ये है कि या तो मैं सिंगल रहूं, या अब शादी कर लूं।' मीका सिंह ने ये भी बताया कि वह किस तरह की लड़की ढूंढ रहे हैं। मीका ने कहा, 'हमारी एक अंडरस्टैंडिंग होनी चाहिए। लड़कियां जानती हैं कि उन्हें क्या चाहिए और किस तरह की अंडरस्टैंडिंग चाहिए। तो मुझे भी इसी तरह की कोई चाहिए।'
Entertainment
150 रिश्ते ठुकरा चुके हैं मीका सिंह, क्यों नहीं कर रहे शादी
कई शादियों में परफॉर्म करने के बाद अब ऐसा लगता है कि जल्द ही मीका सिंह भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। डेटिंग एप्स के इस युग में मीका सिंह ने रियलिटी शो के जरिए अपने सपनों की राजकुमारी को चुनने का फैसला किया है। मीका सिंह जल्दी रियलिटी टीवी शो 'Swayamvar-Mika Di Vohti' में उस लड़की की तलाश करत
Read in your preferred language.