Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
India

माइकल लोबो पत्नी संग कांग्रेस में हुए शामिल,

गोवा सरकार में मंत्री रहे माइकल लोबो कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। माइकल लोबो की पत्नी दलीला लोबो ने भी कांग्रेस ज्वाइन की है। पूर्व मंत्री माइकल लोबो ने बीते सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दिया था। माइकल लोबो ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही विधायकी भी छोड़ दी थी मंत्री पद से इस्तीफा देने के बा
Share:
माइकल लोबो पत्नी संग कांग्रेस में हुए शामिल,
Read in your preferred language.

गोवा सरकार में मंत्री रहे माइकल लोबो कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। माइकल लोबो की पत्नी दलीला लोबो ने भी कांग्रेस ज्वाइन की है। पूर्व मंत्री माइकल लोबो ने बीते सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दिया था। माइकल लोबो ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही विधायकी भी छोड़ दी थी
मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद माइकल लोबो ने भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की कोई अहमियत नहीं है। भाजपा नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए लोबो ने कहा कि पूर्व सीएम दिवंगत मनोहर पर्रिकर का जो मार्गदर्शन था वो अब पार्टी में आगे नहीं जा रहा है, उनके समर्थकों को भी दरकिनार कर दिया है

बता दें कि गोवा में एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होगा। 40 सीटों वाली गोवा विधानसभा का चुनाव 14 फरवरी को एक चरण में होगा। 10 मार्च को पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों की गिनती की जाएगी। गोवा के साथ ही पंजाब और उत्तराखंड में भी एक चरण में 14 फरवरी को मतदान किए जाएंगे।
गौरतलब है कि बीते एक महीने में भाजपा के चार विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। माइकल लोबो के बाद मायमे विधानसभा सीट से विधायक प्रवीण (Pravin Zantye) ने कमल का साथ छोड़ दिया था। वहीं, इससे पहले अलीना साल्दानहा, कार्लोस अल्मीडा भी भाजपा को अलविदा कह चुके हैं। अलीना आप में शामिल हो चुकी हैं, जबकि कार्लोस ने कांग्रेस ज्वाइन की है।