Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
Entertainment

मैं और सुहाना आपकी स्टारडम जानते हैं, अबराम नहीं जानता : आर्यन खान

शाहरुख खान और उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘जवान’ की टीम ने हाल ही में मुंबई में सक्सेस मीट होस्ट की। इस मौके पर फिल्म की कास्ट और क्रू से जुड़े सभी मेंबर्स एक साथ नजर आए। इवेंट में शाहरुख ने बताया कि जब वो ब्रेक पर थे तब उन्हें वापस फिल्में करने के लिए किसने मोटिवेट किया। शाहरुख ने 2019 में फिल्म ‘जीरो’
Share:
मैं और सुहाना आपकी स्टारडम जानते हैं, अबराम नहीं जानता : आर्यन खान
Read in your preferred language.

शाहरुख खान और उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘जवान’ की टीम ने हाल ही में मुंबई में सक्सेस मीट होस्ट की। इस मौके पर फिल्म की कास्ट और क्रू से जुड़े सभी मेंबर्स एक साथ नजर आए।
इवेंट में शाहरुख ने बताया कि जब वो ब्रेक पर थे तब उन्हें वापस फिल्में करने के लिए किसने मोटिवेट किया। शाहरुख ने 2019 में फिल्म ‘जीरो’ के फ्लॉप होने के बाद 3 साल का ब्रेक लिया था।
इवेंट में शाहरुख ने कहा, ‘मैं बहुत नर्वस था कि मैंने इतने साल काम नहीं किया है। मेरे लिए तीन साल बाद फिल्म के सेट पर लौटना बिल्कुल नया जैसा था। उस वक्त मेरे बड़े बेटे आर्यन ने मुझसे कहा- जब हम बड़े हो रहे थे तो हमें पता था कि आपकी स्टारडम क्या है.. सुहाना को भी पता था कि आपकी स्टारडम क्या है..
पर इस लिटिल वन (अबराम खान) को सिर्फ इतना ही पता है कि आप स्टार हो, इसने आपका स्टारडम कभी महसूस नहीं किया। तो प्लीज अगली 5 फिल्मों के लिए इतनी मेहनत कीजिए कि उसे यह फील हो जाए।’ इवेंट में शाहरुख ने यह भी कहा कि वो बीते 29 साल से अपनी फिल्मों को सफल बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
इसके साथ ही शहरुख ने यह भी कन्फर्म किया कि राजकुमार हिरानी के साथ उनकी अगली फिल्म डंकी इसी साल रिलीज होगी। शाहरुख ने कहा कि इस साल 26 जनवरी को वो पठान लेकर आए, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जवान रिलीज हुई। अब क्रिसमस पर वो डंकी लेकर आएंगे।
बात करें बॉक्स ऑफिस अपडेट्स की तो यह साल अब तक शाहरुख के ही नाम रहा है। साल की शुरुआत में उन्होंने पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी जिसने कमाई के नए रिकॉर्ड्स बनाए थे। अब सितंबर में रिलीज हुई अपनी ही फिल्म जवान से उन्होंने ये रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।
जहां पठान 543 करोड़ रुपए की कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। वहीं जवान अब तक मात्र 9 दिनों में 400 करोड़ के करीब कलेक्शन कर लिया है। ग्लोबली इस फिल्म ने 696 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।