Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
UP News

मैनपुरी:अलग अलग प्रतिस्पर्धाओं में युवा ग्राम प्रधान समेत चार ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

बेवर: विकासखण्ड बेवर के गांव श्यामपुर भटपुरा के ग्राम प्रधान समेत चार युवाओं ने जनपद स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त किया है।युवाओं की उपलब्धि पर ग्रामीणों ने उनका सम्मान किया है। जनपद के जवाहर लाल नेहरू राजकीय स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक विकास विभाग द्वारा आयो
Share:
मैनपुरी:अलग अलग प्रतिस्पर्धाओं में युवा ग्राम प्रधान समेत चार ने किया क्षेत्र का नाम रोशन
Read in your preferred language.



बेवर: विकासखण्ड बेवर के गांव श्यामपुर भटपुरा के ग्राम प्रधान समेत चार युवाओं ने जनपद स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त किया है।युवाओं की उपलब्धि पर ग्रामीणों ने उनका सम्मान किया है।

जनपद के जवाहर लाल नेहरू राजकीय स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक विकास विभाग द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विकासखण्ड के गांव श्यामपुर भटपुरा निवासी युवा ग्राम प्रधान नवीन तोमर ने गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान,100-200मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गांव की ही शालिनी प्रथम स्थान पर रहीं।वहीं इसी गांव की ही अलका तोमर ने 1500मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया एवं गांव के ही सानू द्वारा 60-65किलोग्राम भार उठाने में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।एक ही गांव के युवाओं द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने पर रविवार को गांव में ग्रामीणों द्वारा खिलाड़ियों का मिष्ठान खिलाकर तथा माला पहनाकर सम्मान किया।इस मौके पर रामवरन सिंह,अमरपाल सिंह,रघुवीर तोमर,रमाशंकर बाथम आदि लोग मौजूद रहे/