Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
India

मैनपुरी : समाजवादी पाल बघेल धनगर जनजागरण यात्रा किशनी पहुँची

मैनपुरी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की प्रेरणा से समाजवादी पाल बघेल धनगर जनजागरण यात्रा 12 सितंबर 2021 से प्रारंभ होकर जिला अलीगढ़ में अतरौली, बघौली, छर्रा, जिला मथुरा में गोवर्धन, बलदेव जिला आगरा में अत्मादपुर, आगरा ग्रामीण, जिला एटा और जलेसर होते हु
Share:
मैनपुरी : समाजवादी पाल बघेल धनगर जनजागरण यात्रा किशनी पहुँची
Read in your preferred language.

मैनपुरी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की प्रेरणा से समाजवादी पाल बघेल धनगर जनजागरण यात्रा 12 सितंबर 2021 से प्रारंभ होकर जिला अलीगढ़ में अतरौली, बघौली, छर्रा, जिला मथुरा में गोवर्धन, बलदेव जिला आगरा में अत्मादपुर, आगरा ग्रामीण, जिला एटा और जलेसर होते हुए आज 26 सितम्बर को जिला मैनपुरी किशनी पहुँची। ‘समाजवादी पाल बघेल धनगर जनजागरण यात्रा’ में पाल समाज के लोगों में असीम उत्साह एवं समाजवादी पार्टी के प्रति उनका लगाव साफ साफ दिख रहा है। श्री अखिलेश यादव जी के प्रति उनकी अटूट आस्था ही “बाइस में बाइसिकिल अभियान” को रफ्तार देगी। पाल बघेल धनगर जन जागरण यात्रा में उमड़ता जनसैलाब यह प्रदर्शित कर रहा है कि आगामी आम चुनाव में 2022 में उनका समर्थन सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी को जाएगा क्योंकि श्री अखिलेश यादव ही पिछड़ों के नेता एवं पिछड़ों जातियों के उत्थान हेतु समर्पित हैं। सभी मुख्य अतिथियों ने सत्येन्द्र पाल जी के साथ तन मन धन से जुटने का आहवान किया। मुख्य अतिथियों को सत्येन्द्र पाल एवं नीरज पाल पूर्व सदस्य जिला पंचायत जिलासचिव समाजवादी पार्टी ने 21 किलो की माला व प्रतीक चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया। इस जागरण यात्रा में सर्वश्री रमेश बघेल, अनिल पाल (कन्नौज), राकेश धनगर, सन्तोष धनगर, तुलसीराम धनगर, महाराज सिंघ धनगर, पिंकी फौजी, राजदीप धनगर सत्येन्द्र पाल ब्रजेश कठेरिया देवेन्द्र यादव जिला अध्यक्ष रामनारायण बाथम जिला महासचिव विधानसभा बंटी पाल मोनू यादव अभिषेक यादव उपदेश यादव नरेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाल नीरज पाल शुभम सिंह जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र पाल जगराम यादव शत्रुगन पाल अतुल पाल शैलेश पाल बबलू पाल शैलू सभाषद पिंटू पाल अभिनव पाल अजय पाल संतोष पाल सुनील पाल आदि लोग मौजूद रहे।