Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
UP News

मैनपुरी:सांसद डिम्पल यादव ने DISHA बैठक में दिए निर्देश, विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 जनपद मैनपुरी में आयोजित DISHA (District Development Coordination and Monitoring Committee) बैठक की अध्यक्षता सांसद डिम्पल यादव ने की। बैठक में सांसद ने जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी
Share:
मैनपुरी:सांसद डिम्पल यादव ने DISHA बैठक में दिए निर्देश, विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर
Read in your preferred language.

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 जनपद मैनपुरी में आयोजित DISHA (District Development Coordination and Monitoring Committee) बैठक की अध्यक्षता सांसद डिम्पल यादव ने की। बैठक में सांसद ने जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएँ तभी सार्थक होंगी, जब लाभार्थियों तक सुविधाएँ बिना किसी भेदभाव और बाधा के पहुँचें। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में सांसद ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति और ग्रामीण विकास कार्यों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जनहित के सभी प्रोजेक्ट तय समय सीमा में पूरे किए जाएँ। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक विकास कार्य का सोशल ऑडिट और निगरानी तंत्र मजबूत किया जाए, ताकि जनता का विश्वास बना रहे।

बैठक में जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने जनता से भी अपील की कि यदि किसी योजना में अनियमितता दिखे तो तुरंत प्रशासन को अवगत कराएँ, ताकि सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।