Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
UP News

लखनऊ का KGMU सबसे भ्रस्ट अस्पताल, पढ़िए रिपोर्ट

KGMU ओपीडी में शुक्रवार को शर्मसार करने वाली घटना हुई। सिर में दर्द समेत कई परेशानी होने पर पिता शेख मोहम्मद अपने बेटे जीशान को लेकर KGMU पहुंचे। कर्मचारियों ने पहले मरीज को मानसिक स्वास्थ्य विभाग ले जाने की सलाह दी। बेबस पिता बेटे को लेकर वहां पहुंचे तो डॉक्टरों ने मरीज को न्यूरो सर्जरी विभाग की ओप
Share:
लखनऊ का KGMU सबसे भ्रस्ट अस्पताल, पढ़िए रिपोर्ट
Read in your preferred language.

KGMU ओपीडी में शुक्रवार को शर्मसार करने वाली घटना हुई। सिर में दर्द समेत कई परेशानी होने पर पिता शेख मोहम्मद अपने बेटे जीशान को लेकर KGMU पहुंचे। कर्मचारियों ने पहले मरीज को मानसिक स्वास्थ्य विभाग ले जाने की सलाह दी। बेबस पिता बेटे को लेकर वहां पहुंचे तो डॉक्टरों ने मरीज को न्यूरो सर्जरी विभाग की ओपीडी में दिखाने की सलाह दी।
वह जीशान को लेकर OPD पहुंचे। इस दौरान हालत गंभीर हो गई तो बेटे को फर्श पर लिटा दिया। खुद OPD पर्चा बनवाने के लिए कतार में लग गए। इस दौरान जीशान को भीषण दर्द हुआ। सांस लेने में तकलीफ होने लगी। शेख मोहम्मद जब तक बेटे के पास पहुंचे, उसकी सांसें थम चुकी थीं। इस पर वह वहीं रोने लगे। इस दौरान KGMU के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मरीज को ट्रॉमा सेंटर ले जाने की सलाह दी। पिता स्ट्रेचर की तलाश में जुट गए, जिसमें आधा घंटा लग गया। दूसरे तीमारदारों की मदद से युवक को स्ट्रेचर पर लिटाकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच की। सीपीआर दिया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बाद में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। KGMU प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया किOPD में मरीज की मौत के मामले की जांच कराई जाएगी।