(द दस्तक 24 न्यूज़) , 16 जून 2025 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने आज अपने लखनऊ स्थित आवास पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि "सेवा ही हमारी संस्कृति और संस्कार हैं। आमजन की समस्याओं को सुनना और समाधान देना ही हमारा दायित्व है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस दौरान विभिन्न जिलों से आए लोगों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, राजस्व एवं कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिन पर उपमुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए मौके पर ही संबंधित विभागों को फोन कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में उमड़ी भीड़ ने उपमुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की। श्री पाठक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपमुख्यमंत्री की यह पहल एक बार फिर यह दर्शाती है कि प्रदेश सरकार "जनसेवा" को सर्वोपरि मानते हुए प्रत्येक नागरिक तक राहत पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय है।
UP News
लखनऊ:सेवा ही हमारी संस्कृति और संस्कार हैं -डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 16 जून 2025 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने आज अपने लखनऊ स्थित आवास पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि "सेवा
Read in your preferred language.