Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
UP News

लखनऊ:रिटायर्ड डीजीपी प्रशांत कुमार को सीएम योगी का तोहफा, बने शिक्षा सेवा चयन आयोग के चेयरमैन

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य सरकार ने उन्हें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है। यह आयोग प्रदेश में माध्यमिक और उच्च शिक्षा के शिक्षकों
Share:
लखनऊ:रिटायर्ड डीजीपी प्रशांत कुमार को सीएम योगी का तोहफा, बने शिक्षा सेवा चयन आयोग के चेयरमैन
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य सरकार ने उन्हें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है। यह आयोग प्रदेश में माध्यमिक और उच्च शिक्षा के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया का संचालन करता है।

प्रशांत कुमार इसी वर्ष मई माह में डीजीपी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद से ही उनके प्रशासनिक अनुभव और सरकार से बेहतर समन्वय को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें किसी महत्वपूर्ण पद पर समायोजित किया जाएगा। अब योगी सरकार ने उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

बताया जा रहा है कि प्रशांत कुमार बिहार के मूल निवासी हैं, जिस कारण उनके बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं को लेकर भी चर्चाएं थीं। हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें शिक्षा जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्र में जिम्मेदारी देकर अपने भरोसे को स्पष्ट किया है।

शिक्षा सेवा चयन आयोग के चेयरमैन के रूप में प्रशांत कुमार की भूमिका प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी बनाने में अहम मानी जा रही है। सरकार को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में आयोग बेहतर ढंग से कार्य करेगा और लंबे समय से लंबित भर्तियों को गति मिलेगी।

प्रशांत कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।