Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
UP News

लखनऊ:पुलिस-अकादमिक साझेदारी से नवाचार एवं सशक्त पुलिसिंग की ओर कदम

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस ने फॉरेंसिक और साइबर क्राइम के क्षेत्र में खुद को और अधिक सक्षम व आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता सेंचुरियन यूनिवर्सिटी, ओडिशा और राज्
Share:
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस ने फॉरेंसिक और साइबर क्राइम के क्षेत्र में खुद को और अधिक सक्षम व आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता सेंचुरियन यूनिवर्सिटी, ओडिशा और राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश के बीच हुआ है।

इस साझेदारी के माध्यम से प्रशिक्षण, अनुसंधान और नवाचार को नई गति मिलेगी। साथ ही पुलिसिंग के वैज्ञानिक और तकनीकी आयाम और अधिक मजबूत होंगे।

एमओयू के अंतर्गत प्रमुख बिंदु –

? संयुक्त शिक्षण और अनुसंधान

? अत्याधुनिक उपकरणों और प्रयोगशालाओं का साझा उपयोग

? वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों को साझा मार्गदर्शन

यह पहल उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक युग की चुनौतियों, विशेषकर साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक अन्वेषण में और अधिक दक्ष बनाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सहयोग से न केवल पुलिस बल को तकनीकी दृष्टि से सशक्त बनाया जा सकेगा बल्कि अनुसंधान और इनोवेशन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति होगी।

यह एमओयू पुलिसिंग में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अत्याधुनिक अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देते हुए, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।