Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
India

लखनऊ:यूपी में 1,510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित, सीएम योगी ने दिए शुभकामनाएं।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा चयनित 1,510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने नवचयनित युवाओं से संवाद भी किया और उ
Share:
लखनऊ:यूपी में 1,510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित, सीएम योगी ने दिए शुभकामनाएं।
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा चयनित 1,510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने नवचयनित युवाओं से संवाद भी किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा युवाओं को 'विकसित भारत' के लक्ष्य से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे 'मिशन रोजगार' संकल्प को प्रदेश सरकार ने पूरी गंभीरता से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े आठ वर्षों में यूपी सरकार ने निष्पक्ष, पारदर्शी और भेदभावरहित भर्ती प्रक्रिया को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ संपन्न कराया है, ताकि किसी भी युवा को अवसरों से वंचित न होना पड़े।

सीएम योगी ने कहा कि यह सरकार युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण के लिए दिशा देने हेतु निरंतर प्रयासरत है। अनुदेशकों की यह नियुक्ति प्रदेश में कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को नई गति प्रदान करेगी।

इस अवसर पर उन्होंने सभी नवचयनित युवाओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।