Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
UP News

लखनऊ : 14 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अफसरों का ट्रांसफर हुआ है. यूपी सरकार द्वारा जारी आदेश में 14 IAS अफसरों का तबादला किया गया है. यूपी में 14 आईएएस अफसरों के तबादले करने का आदेश जारी हुआ है. रनवीर प्रसाद आवास आयुक्त बनाए गए हैं. वहीं आवास आयुक्त अजय चौहान सचिव लोकनिर्माण बनाए गए. आगरा, मथुरा, गाजीपुर, बार
Share:
लखनऊ : 14 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अफसरों का ट्रांसफर हुआ है. यूपी सरकार द्वारा जारी आदेश में 14 IAS अफसरों का तबादला किया गया है. यूपी में 14 आईएएस अफसरों के तबादले करने का आदेश जारी हुआ है. रनवीर प्रसाद आवास आयुक्त बनाए गए हैं. वहीं आवास आयुक्त अजय चौहान सचिव लोकनिर्माण बनाए गए. आगरा, मथुरा, गाजीपुर, बाराबंकी, हरदोई, पीलीभीत, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और संतकबीर नगर के जिलाधिकारी बदले गए हैं.

जानें- कहां-कहां के डीएम बदले गए हैं

रनवीर प्रसाद आवास आयुक्त बनाए गए
आवास आयुक्त अजय चौहान सचिव लोकनिर्माण बनाए गए
डॉ आदर्श सिंह प्रभारी आयुक्त झांसी मंडल
मंगला प्रसाद सिंह जिलाधिकारी हरदोई
अविनाश कुमार जिला अधिकारी बाराबंकी
दिव्य मित्तल जिलाधिकारी मिर्जापुर
आर्यका अखोरी जिलाधिकारी गाजीपुर
नवनीत सिंह चहल जिलाधिकारी आगरा
पुलकित खरें जिलाधिकारी मथुरा
प्रवीण कुमार लक्षकार जिला अधिकारी पीलीभीत
गौरांग राठी जिलाधिकारी भदोही
प्रेम रंजन सिंह जिलाधिकारी संत कबीर नगर
प्रभु नारायण सिंह प्रभारी सचिव राजस्व विभाग
राहत आयुक्त प्रभारी का चार्ज भी प्रभु नारायण सिंह को
रणवीर प्रसाद आवास आयुक्त
अजय चौहान सचिव लोक निर्माण विभाग