Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
UP News

केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी - DA में होगा इतना इजाफा!

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आप भी बढ़ी हुई सैलरी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके सिर्फ कुछ दिन का ही इंतजार करना होगा. सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा होने में सिर्फ 15 दिन का समय रह गया है. 31 जनवरी को डीए का आंकड़ा जारी होने वाला है. इस आंकड़े के जरिए यह साफ हो जाएगा
Share:
केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी - DA में होगा इतना इजाफा!
Read in your preferred language.

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आप भी बढ़ी हुई सैलरी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके सिर्फ कुछ दिन का ही इंतजार करना होगा.

सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा होने में सिर्फ 15 दिन का समय रह गया है. 31 जनवरी को डीए का आंकड़ा जारी होने वाला है. इस आंकड़े के जरिए यह साफ हो जाएगा कि इस साल की पहली छमाही में आपकी सैलरी में कितना इजाफा होने जा रहा है. AICPI Index का डाटा हर महीने की आखिरी तारीख को जारी होता है.

कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार उनकी सैलरी में बंपर इजाफा हो सकता है. आंकड़ा जारी होने के बाद सरकार होली से पहले कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा कर सकती है. AICPI Index के आधार पर यह तय किया जाता है कि महंगाई भत्ते में कितने फीसदी का इजाफा होगा.

नवंबर 2022 तक के आंकड़ों के मुताबिक, महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा होना तय है. अगर इस इंडेक्स में दिसंबर महीने में कोई भी बदलाव नहीं होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में 3 फसदी की बढ़ोतरी होगी. वहीं, इंडेक्स में अगर 1 अंक की तेजी आती है तो डीए में 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है.